Welcome to JK INDIA NOW   Click to listen highlighted text! Welcome to JK INDIA NOW
Uncategorized

ADC Billawer honor to AE Sansar sanjan.

Excellence Service award 2026.

# (Jkindianow)
आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को बनी के गांव बहकोगा, ब्लॉक डूगन, तहसील बनी के रहने वाले मैकेनिकल इंजीनियर संनसार सांजन जी को मॉडल गवर्नमेंट हाई सेकेंडरी स्कूल में एडीसी बिलावर विनय खोसला जी ने अच्छे कार्य के लिए एक्सीलेंस सर्विस एवार्ड दिया। संसार जी 2004 को जल शक्ति विभाग में मैकेनिकल जूनियर इंजीनियर बिलावर में नियुक्त हुए थे। और कुछ कार्यकाल के बाद इनकी पोस्टिंग अलग-अलग जगहों जम्मू और उधमपुर में भी हुई थी। और ग्राउंडवाटर में भी कुछ समय के लिए कार्यत रहे। इनकी कार्य कुशलता को देखते हुए और पब्लिक की मांग के ऊपर इनको बिलावर मैकेनिकल सबडिवीजन मैं नयुक्त किया गया। जब इन्होंने यहां पर कार्य भार संभाला, तो यहां का सिस्टम बहुत खराब था, बिलावर में अक्सर पानी की सप्लाई बाधित रहती थी, मोटरें नहीं चलती थी और लोग हड़तालों पर रहते थे। इन्होंने आते ही लोगों के साथ बैठकें कीं। और अपने कर्मचारियों के साथ भी बैठकें की, कहां पर कमियां आ रही हैं। तो उन्होंने अपनी कार्य कुशलता से एडमिनिस्ट्रेशन के साथ बैठकर उनका समाधान करवाया। और फिर पब्लिक और डिपार्टमेंट के साथ ताल मेल करवाया। और तब से लेकर आज तक लोगों के प्यार और अपने कार्य कुशलता की वजह से आज तक बिलावर सब डिवीजन में मैकेनिकल इंजीनियर कार्यरत हैं। और इस सामान के लिए बिलावर बनी के लोगों की तरफ से इन को और इन के परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं। क्योंकि यह यहां कि प्रेरणा हैं। और उनकी प्रेरणा से बाकी डिपार्टमेंट के लोग भी ऐसा ही कार्य करें। ताकि अगले वर्ष उनको भी ऐसा ही सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड मिले। धन्यवाद। 🙏🙏🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!